राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी जोधपुर में एक दिवसीय रोल प्ले सेशन का हुआ आयोजन, सोजत से वकील मध्यस्थों ने निभाई सहभागिता

राकेश भटनागर

सोजत । मध्यस्थता एवं कांसिएलेशन प्रोजेक्ट, नई दिल्ली के तत्वाधान में शनिवार को जोधपुर स्थित राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के क्रान्फेंस हॉल में एक दिवसीय रोल प्ले ट्रेनिग सेशन का आयोजन हुआ।
जहां उद्घाटन सत्र दीप प्रजवलन व वंदे मातरम् गीत के साथ प्रांरभ हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर महानगर सत्यनारायण व्यास एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर शिवानीसिह, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश रामावत, मनीष हरजाई, सुमन सारण ने अपना प्रभावी उदबोधन दिया। कार्यशाला में जिला जज ए.सी.डी. नं.1 मनीष अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सान्दु पाली उपस्थित रहे। मध्यस्थता के रोल प्ले सेशन में सीनियर ट्रेनर के रूप में अर्चना मिश्रा और प्रमिला आचार्य ने मध्यस्थता विषय की आवश्यकता, परिचय, उसकी प्रक्रिया के साथ ही मध्यस्थता अधिनियम 2023 की जानकारी दी और पक्षकारों को आपसी समझाईस से सस्ता और सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पाली तथा तालुका विधिक सेवा समिति सोजत अध्यक्ष एडीजे श्रीमती रेखा रानी के निर्देशानुसार सोजत न्यायालय से आठ अधिवक्ता मध्यस्थों जिसमे सोजत बार एसोशियेशन के पूर्व अध्यक्ष आनंदीलाल भाटी, ताराचंद भाटी, अधिवक्ता मुजीबुर्रहमान टाक, सुरेश कुमार सेन, मनोज कुमार चोहान, नवनीत गहलोत, अशोक गहलोत, विक्रमसिह नादावत, नरेन्द्रसिह मारवाड़ जंक्शन ने भाग लिया। इस एक दिवसीय सेशन में पाली, जोधपुर, पीपाड़, बिलाड़ा, बालोतरा, फलोदी, बाड़मेर, मारवाड़ जंक्शन के मध्यस्थों ने भाग लिया।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

BIG BREAKING NEWS: सोजत और श्रीडूंगरगढ़ मंडी के ताजा भाव जारी, मूंगफली ₹8,960 और मोठ ₹9,000 प्रति क्विंटल तक पहुंची!

मेहंदी नगरी सोजत में मेहंदी का  भाव  प्रति मन, बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ मंडी में भी विभिन्न कृषि जिंसों के भाव जारी; किसानों की नजर बाजार के उतार-चढ़ाव पर

BIG BREAKING NEWS: सोजत और श्रीडूंगरगढ़ मंडी के ताजा भाव जारी, मूंगफली ₹8,960 और मोठ ₹9,000 प्रति क्विंटल तक पहुंची!

मेहंदी नगरी सोजत में मेहंदी का  भाव  प्रति मन, बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ मंडी में भी विभिन्न कृषि जिंसों के भाव जारी; किसानों की नजर बाजार के उतार-चढ़ाव पर

error: Content is protected !!