वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा के साथ अकरम खान कि रिपोर्ट।



सोजत सिटी में होलिका दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। शहरभर में कई स्थानों पर विधिवत होलिका दहन का आयोजन होगा। शुभ मुहूर्त में लोग परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ इस पावन पर्व को मनाएंगे।
बाजारों में रंगों और पिचकारियों की धूम है, दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक की भीड़ उमड़ रही है। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वे सड़कों पर गुलाल उड़ाते और रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं।
शहर के कई स्कूलों में कल होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां छात्रों ने चंग की धुन पर नृत्य किया और जमकर होली खेली।
आज रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालु बुरी शक्तियों के नाश और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
रंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व की समस्त सोजतवासियों को सोजत न्यूज कि तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं!