राकेश भटनागर,
सोजत में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के पत्रकारों द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आईएफ डब्लूजे के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी एवं उपखंड के अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने की नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में रहै, मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्हें अपने कर्तव्य को निष्पक्षता और निर्भीकता और जिम्मेदारी के साथ करना चहिए पत्रकारों के हितों के लिए एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्षरत है, वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश टांक ने पत्रकारोंको संगठित रहते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रकाश डाला वही उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि संगठन की एकता उनकी सबसे बड़ी ताकत है पत्रकारोंको अपना दयित्वय निर्वाह करते समय अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कानुन लागू करना अनिवार्य है, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर को ज्ञापन देकर पत्रकारों क लिए प्रेस भवन की मांग की जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी वं उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत के अगवाई में अध्यक्ष को ज्ञापनदया गया , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पत्रकारों कोशुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

समारोह में विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, महासचिव नवनीत राय रुचि र, जिला सचिव अब्दुल समद राही, जिला कार्यकारी सदस्य ओम चौहान, संस्था के कोषाध्यक्ष राकेश भटनागर, डा. रामस्वरूप भटनागर, डॉ रशीद गोरी, ने भी संबोधित करते हुए पत्रकार एकता एवं संगठन की मजबूती पर विचार व्यक्त किये

समारोह में युवा पत्रकार दिवेशजोशी, अकरम खान, हरीश गहलोत, गोविंद गर्ग, महावीर गहलोत, अशोक गहलोत, इस्माइल खान, दिनेश सोलंकी, गजेंद्र गहलोत, मोटाराम, हितेशभाटी, भवानी सिंह बागावास, ओम प्रकाश बोराणा, अजय जोशी, सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन नवनीत राय रुचिर ने किया , अंत में अशोक गहलोत ने सभीका आभारवक्त किया। अतिथियों का स्वागत भारतमाता एवं सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, अतिथियों का स्वागत साफा, वह दुपट्टा एवं माल्यार्पण कॉल अभिनंदन किया गया,


इस अवसर पर पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।




