राजपुरोहित समाज की अनूठी पहल: बिना दहेज आदर्श विवाह **जय श्री खेतेश्वर महाराज री सा!**

राकेश भटनागर

सोजत सिटीआज हम बात कर रहे हैं राजपुरोहित समाज की एक ऐसी अनूठी और प्रेरणादायक पहल की, जो पूरे समाज के लिए एक नई मिसाल बन गई है। जहाँ आज के दौर में शादियों का खर्च और दहेज जैसी कुरीतियाँ परिवारों पर बोझ बनती जा रही हैं, वहीं इस विवाह ने सादगी, संस्कार और समानता का बड़ा संदेश दिया है।

20 नवंबर 2026 को सांडिया (सोजत सिटी)के जागरवाल परिवार के सुपुत्र एडवोकेट मनमीत सिंह (सुपुत्र श्री चैनसिंहजी जागरवाल एवं श्रीमती सुशीला कंवर) और भोजास (हाल- पीपलिया कलां) के राजगुरु परिवार की सुपुत्री मिनाक्षी कंवर (उमा)(सुपुत्री स्व. श्री कानसिंहजी राजगुरु एवं श्रीमती नीतू देवी) का विवाह बिना किसी दहेज के संपन्न हुआ।
इस कदम से दोनों परिवारों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि बेटी ही सबसे बड़ा धन है, उससे बढ़कर कोई दहेज नहीं हो सकता।’* सच्चा सम्मान और रिश्तों की मजबूती दिखावे या सामान से नहीं, बल्कि नेक विचारों और आपसी समझ से आती है।

समाज के प्रबुद्धजनों और नागरिकों ने जागरवाल व राजगुरु परिवार के इस साहसिक फैसले की सराहना की है। यह पहल निश्चित रूप से समाज के युवाओं और अभिभावकों को दहेज मुक्त विवाह के लिए प्रेरित करेगी।

नवदंपति मनमीत सिंह एवं मिनाक्षी कंवर को सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
दहेज मुक्त समाज — सशक्त राजपुरोहित समाज!

जयपुर
ओमप्रकाश बोराना

अमित शाह के प्रस्तावित जयपुर दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज,राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा का प्लान गड़बड़ाया! सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव की आहट, मंत्रियों से लेकर पदाधिकारियों तक तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड

अमित शाह के प्रस्तावित जयपुर दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज,राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा का प्लान गड़बड़ाया! सत्ता और संगठन में बड़े बदलाव की आहट, मंत्रियों से लेकर पदाधिकारियों तक तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड

error: Content is protected !!