राकेश भटनागर
कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत स्वस्थ्य धरा, समृद्ध किसान की तर्ज पर किसानों की आय को दुगनी करने हेतु मेहंदी की फसल पर प्रयोग सिद्ध कर नई-नई खोज, आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु किसानों से हारमोंस जींस की जानकारी साझा की गई। जिसमें स्थानीय पार्षद राकेश देवड़ा, मेहंदी उत्पादक किसान समिति के अध्यक्ष ताराचंद टांक ( सैनी) ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पाली जिला को आकाल ग्रस्त घोषित हो जाने के बावजूद मेहंदी किसानों को मेहंदी की फसल पर मुहावजा नहीं दिया जा रहा है। जबकि मेहंदी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मौसम आधारित खरीफ फसल की श्रेणी में मेहंदी चिन्हित है।मेहंदी की फसल में कई समस्याओं का लिखित में अवलोकन करवाया गया एवं मेहंदी की फसल का मुआवजा खरीफ एवं रबी की फसल के सम्मान मेहंदी फसल का किसी भी मौसम में हुए नुकसान का मुहावजा दिलाने एवं बैंकों द्वारा केसीसी लोन वाले किसानों की बिना परमीशन प्रीमियम ना काटने हेतु गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई। काजरी विभाग से विशेषज्ञ डाॅ एस आर मीणा, डॉ एम बी नूर मोहम्मद, डॉ कमला के चौधरी कृषि अधिकारी रखाराम ज्याणीन,दिलीप सिंह लखावत, राजश्री श्रीमाली ने किसानों को मेहंदी की फसल हेतु कृषि यंत्रों पर अनुदान, मेहंदी भिगने से बचाने हेतु तिरपाल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कई समस्याओं का समाधान आगे उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया जिसकी पुष्टि की गई। काजरी विभाग के अधिकारियों ने मेहंदी पौधे पर शोध करने का बताया कि हमने ऐसा पौधा तैयार कर रहे है जिसमें फूल एवं बीज की मात्रा समय पर फसल कटिंग होने पर नहीं के बराबर रहेगी।खरीफ एवं रबी फसल में जैविक खेती का उपयोग,जीवा अमृत जैसी विधि का उपयोग कर उन्नत खेती की जानकारी अवगत कराई गई। मिटिग में जवरीलाल, ताराचंद, बीजाराम, बल्देव, मोहनलाल, हरीराम , रमेश ,सदाराम, कालूराम,गोतम,फाऊलाल, गणपतलाल, अरुण सिंह, पूर्ण सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।






