सोजत

सोजत: 8 मार्च को विधिक सेवा शिविर, दिव्यांगों को मिलेंगी बैसाखियां व श्रवण यंत्र, पात्रों को मिलेगा उज्ज्वला गैस कनेक्शन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। तालुका विधिक सेवा समिति, सोजत के तत्वावधान में 8 मार्च को प्रातः 10 बजे से पीएमश्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सोजत में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री राजेन्द्र कुमार करेंगे। इस अवसर पर प्राधिकरण सचिव श्री विक्रमसिंह भाटी भी उपस्थित रहेंगे।

शिविर के दौरान दिव्यांग एवं शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को निःशुल्क बैसाखियां, श्रवण शक्ति से प्रभावित लोगों को श्रवण यंत्र तथा नेत्रहीन व्यक्तियों को सफेद छड़ी (ब्लाइंड स्टिक) प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन (सिलेंडर व चूल्हा) वितरित किए जाएंगे।

शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा फिजियोथेरेपिस्ट अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगे।

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वृद्धावस्था, विधवा एवं विशेष योग्यजन पेंशन के पात्र प्रकरणों में पेंशन आदेश भी जारी किए जाएंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को पेंशन, उपचार और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस आयोजन में उपखंड प्रशासन, नगरपालिका, पंचायत समिति तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग रहेगा। शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्री दिनेश कुमार गढ़वाल, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सोजत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏