जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने किया सोजत के सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई संतोषजनक।

अकरम ख़ान
1 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। पाली जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने शुक्रवार को सोजत का दौरा कर विभिन्न सरकारी विभागों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोजत पहुंचे जिला कलेक्टर मंत्री ने उप कारागृह, उपखंड कार्यालय, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, पंजीयन कार्यालय तथा तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में चल रहे कार्यों, अभिलेखों और आमजन को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन के कार्य समय पर और पुरी पारदर्शिता के साथ किए जाने के आवश्यक निर्देश दिये।

जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।

इस दौरान सोजत उपखंड अधिकारी मासिंगाराम तथा तहसीलदार डॉ. दिलीप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!