गांधी जयंती पर रामेलाव तालाब में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने की साफ-सफाई

राकेश भटनागर

सोजत सिटी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामेलाव तालाब पर नगर पालिका कर्मचारियों एवं भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं एवं पर्षदों द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तंवर एवं नगर अध्यक्ष कीर्ति तंवर के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने रामेलाव तालाब के आसपास झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों से भी शहर की स्वच्छता के लिए पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी के आदर्शों एवं उनके द्वारा दिए गए स्वच्छता, सेवा और सत्य के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी के विचारों को व्यवहार में उतारकर ही उनके आदर्शों को साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में नगर पालिका के ईओ, नगर पालिका स्टाफ, समस्त सफाई कर्मचारी, भाजपा मंडल कार्यकर्ता एवं नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!