माही बीज पर्व पर सोजत नगर में सीरवी समाज ने सोजत न्यूज़ टीम का किया भव्य सम्मान

पत्रकार मीठालाल  पवार का स्वागत करते हुए चौधरी समाज के गण मान्य

सोजत नगर (पाली)।
सोजत नगर में माही बीज के पावन अवसर पर सीरवी समाज द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने सोजत न्यूज़ परिवार का माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

समारोह में उपस्थित सीरवी समाज के पदाधिकारियों व समाज बंधुओं ने कहा कि सोजत न्यूज़ द्वारा क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, निष्पक्ष और सबसे पहले प्रसारित किया जाता है, जिससे आमजन को सही जानकारी समय पर मिलती है। इसी उत्कृष्ट पत्रकारिता और जनसेवा भाव के लिए सोजत न्यूज़ टीम को यह सम्मान प्रदान किया गया।

समाज के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सोजत न्यूज़ ने हमेशा हर समाज की आवाज़ को प्रमुखता से उठाया है और सच्चाई के साथ खबरों को जनता तक पहुँचाया है। इसी कारण आज सोजत न्यूज़ क्षेत्र में विश्वास और लोकप्रियता का प्रतीक बन चुका है।

सम्मान समारोह के दौरान सोजत न्यूज़ टीम के सदस्यों ने सीरवी समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी सोजत क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर को ईमानदारी और तत्परता के साथ जनता तक पहुँचाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी समाज बंधुओं ने सोजत न्यूज़ टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया और माही बीज पर्व की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
🙏💐❤️

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!