समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया 51 प्रतिभाओं को ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड’ से करेगा अलंकृत ।

अकरम खान की रिपोर्ट।

राष्ट्र को समर्पित ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SKFI) ने एक बैठक कर रविवार 5 अप्रैल को 9 राज्यों की 51 प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव अवार्ड प्रदान करने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसकेएफआई के मुख्य सरंक्षक एवं शिक्षाविद डॉ. भरत सिंह ने कहा है कि ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ उत्कृष्ट कार्य कर रही प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का सराहनीय प्रयास कर रहा है। क्योंकि जब किसी व्यक्ति के कार्य, मेहनत या प्रतिभा को पहचाना और सराहा जाता है, तो यह उन्हें न केवल आत्मसंतोष देता है, बल्कि बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी करता है।यह जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष राजस्थान रामस्वरूप भटनागर ने दी ।

उन्होंने बताया कि डॉ सिंह ने संगठन की सराहना करते हुए कहा कि एसकेएफआई गौरवशाली और प्रेरणादायक है। यह संगठन न केवल समाज सेवा में अग्रणी है बल्कि समय के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों खासकर शिक्षकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित कर अपनी खास पहचान बना रहा है। लेकिन ‘विकसित समाज सशक्त भारत’ के लिए अभी हमें बहुत काम करना है। हम चाहते हैं कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया हर गरीब और जरूरतमंद की आवाज बने।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि एसकेएफआई से जुड़ी महिला पदाधिकारियों ने यह सिद्ध किया है कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव हैं। महिला प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत किया है और इसकी हर महिला कार्यकर्ता नयी पीढ़ी को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। हमें गर्व है कि एसकेएफआई समाज को खासकर युवाओं को एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने सम्मान समारोह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो हम सिर्फ उसका मनोबल नहीं बढ़ाते, बल्कि समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

डा.जितेंद्र बच्चन ने बताया कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया हर वर्ष राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित करता है। इस बार यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के पीआईआईटी संस्थान सभागार में रविवार, 05 अप्रैल को आयोजित होगा। अलग-अलग विधाओं से चयनित प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव अवार्ड, शिक्षा रत्न, समाज रत्न, पत्रकार गौरव और राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाएगा। कई राज्यों के अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन सभी को भी सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में केंद्र व राज्य के कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, ब्यूरोकेट्स व संगठन प्रमुखों को आमंत्रित किया जा रहा है। इन सभी की गरिमामयी उपस्थिति के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की प्रतिभाओं की सम्मान समारोह में शिरकत करने की उम्मीद है। ये सभी अलग-अलग प्रदेशों में शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य, खेल, समाजसेवा, पुलिस, प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, कला, स्कूल संचालन, एनजीओ एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!