सीजीआईएफ की पहल, बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा: सोजत में एचपीवी टीकाकरण शिविर 25 दिसंबर को।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजतसिटी। चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन सीजीआईएफ द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 25 दिसम्बर को स्थानीय डीडी गार्डन सोजत में एचपीवी वैक्सीन, ह्यूमन पेपिलोमावायरस एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से 3.00 बजें तक किया जाएगा।

सीजीआईएफ सोसियो के ग्लोबल अध्यक्ष अनोपसिंह लखावत ने बताया कि इस शिविर में बड़ी संख्या में बालिकाएं जिनकी पहली डोज 22 जून सोजत में लग चुकी तथा दूसरी डोज अगस्त में जोधपुर में लग चुकी थी अब उनके लिए तीसरी डोज 25 दिसम्बर को सोजत डीडी गार्डन में रखी गई है।

आयोजन कर्ता सीजीआईएफ ने बताया कि आयोजन की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती चौहान तथा अध्यक्षता श्रीमती निहाल कंवर करेगी। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि कुछ प्रकार के कैंसर जैसे गर्भाशय ग्रीवा और गले के कैंसर सहित अन्य प्रकार की संभावित बीमारियों में लाभ मिलेगा। यह टीका शरीर को एचपीवी के कुछ उपभेदों से बचाता है।

जिससे शरीर के लिए वायरस को साफ करना आसान हो जाता है।
9 से 23 वर्ष की आयु के बीच के व्यक्तियों के लिए अनुशंसित : यह टीका 9 से 23 वर्ष की आयु की तीसरी डोज के लिए उपलब्ध रहेगा है ।

टीकाकरण को लेकर अध्यक्ष हाकम दान,एमडी राजा भाई रुडाच, ग्लोबल अध्यक्ष सोसियो अनोपसिंह लखावत ,जोनल अध्यक्ष ओमप्रकाश उज्ज्वल, उपाध्यक्ष अमर सिंह बारहठ, जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह जयसिंह लखावत सरदार सिंह सांदू, महेंद्र सिंह आदि कैंप को लेकर जुटे हुए हैं।

इस आयोजन में प्रेरक डा सुमन कविया,सुनयना हापावत,शशि बारहठ,जनक कंवर,निधि लखावत का सानिध्य भी रहेगा आयोजन को सफल बनाने में सोजत की सभी सामाजिक संस्थाएं जुटी हुई हैं।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!