सोजत:सीबीईओ कार्यालय में सम्मान समारोह, सीबीईओ दलपत सिंह सांखला सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ अभिनंदन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर सोजत के सीबीईओ दलपत सिंह सांखला को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सीबीईओ कार्यालय सोजत में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रताप सिंह जैतावत (अध्यापक, राउप्रावि बासनी मुथा), मनोज कुमार (कंप्यूटर अनुदेशक, राउमावि धाकड़ी), अभिकांक्षा राजकस्वा (अध्यापिका, राउप्रावि बासनी मुथा) एवं राजकुमारी भटनागर (प्रशासनिक अधिकारी, सीबीईओ कार्यालय सोजत) का भी सम्मान किया गया।

समारोह में एसीबीईओ बगदाराम जांगिड़, एसीबीईओ मोहम्मद रफीक एवं आरपी सरदार सिंह ने सभी सम्मानितजनों को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर सीबीईओ दलपत सिंह सांखला ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सफलता टीमवर्क, अनुशासन और ईमानदारी से कार्य करने पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कार्यालय सहायक प्रकाश सिद्धावत, खेल प्रभारी विक्रम सिंह कोलपुरा, देवासीस, मानाराम, नेमीचंद, अभिमन्यु वैष्णव, विकास कुमार, अजित सिंह, मनोज शर्मा, आत्माराम, नरपत लाल, सुरेश कुमार, राखी कुमारी, सुरेंद्र, रमेश चन्द्र, नेमाराम, दिलीप साखला सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर सम्मानितजनों को शुभकामनाएं दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!