सोजत कृषि उपज मंडी में राकेश पंवार का भव्य स्वागत,

दलाल संगठन ने माला, साफा पहनाकर किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

सोजत। भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद सोजत शहर निवासी युवा नेता राकेश पंवार का जगह-जगह स्वागत और सम्मान का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में सोजत कृषि उपज मंडी दलाल संगठन की ओर से कृषि उपज मंडी परिसर में राकेश पंवार का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंडी से जुड़े व्यापारियों, दलाल संगठन पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने राकेश पंवार को माला पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में कमलेश सांखला, जगदीश निकुम, महेंद्र निकुम, हरिकिशन, मिन्नालाल बोराणा, कालूराम के.डी., राजेंद्र पालरिया, शिवलाल, विकास एवं वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राकेश पंवार की संगठनात्मक कार्यशैली, युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और सामाजिक सरोकारों में उनकी भागीदारी की सराहना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राकेश पंवार लंबे समय से पार्टी संगठन और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली के कारण उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, जिससे सोजत क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

राकेश पंवार ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान मंडी परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं एवं साफा पहनाकर राकेश पंवार का अभिनंदन किया।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!