सोजत  तहसील टेंट  किराया व्यवसाय समिति के अध्यक्ष प्रकाश गहलोत माली बनने पर भव्य स्वागत किया गया

सोजत – स्थानीय व्यावसायिक संस्था सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसायी समिति के सर्व सहमति से तहसील अध्यक्ष प्रकाश गहलोत माली को बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए समाज के चौधरी गोरधन लाल गहलोत बड़ावास, देवीलाल सांखला नयापुरा, गणपत सिंह पालरिया धोली बाड़ी, चौधरी एवं जिला अध्यक्ष ताराचंद टांक पावटी का बास , पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला, भैराराम पालरिया, रतनलाल भाटी, मांगीलाल अटपड़ा, ओमप्रकाश कच्छवाह ,गिरधारी गहलोत, धुलाराम पालरिया, जगदीश गहलोत आदि ने साफ़ा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन कर अध्यक्ष गहलोत को कार्यकाल को यादगार बनाने के साथ शहर एवं समाज के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में योगदान करने का आग्रह कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गहलोत (घांची) व कार्यकारणी सदस्य कैलाश पंवार , राकेश प्रजापत आदि का भी स्वागत अभिनन्दन किया गया।

सोजत न्यूज़-राकेश भटनागर

सोजत-पाली में मानसून की चाल धीमी, पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस,
25 से 27 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार, लेकिन सोजत-पाली समेत पश्चिमी हिस्सों को झमाझम बारिश का इंतजार

error: Content is protected !!