सोजत नगर पालिका चुनाव 2026

📰 राकेश भटनागर

फॉर्म जमा करने के दूसरे दिन 59 नामांकन पत्र हुए जमा, भाजपा के 33 फॉर्म

सोजत सिटी नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। फॉर्म जमा करने के दूसरे दिन दोपहर 3:00 बजे तक कुल 59 नामांकन फॉर्म जमा हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें भाजपा के 33 फॉर्म, नेशनल कांग्रेस के 14 फॉर्म तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के 12 फॉर्म जमा हुए।

नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। नगर पालिका के वार्डों में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने के साथ ही चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है।

सोजत में 80.25% मतदान के साथ निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, भाजपा के 40, कांग्रेस के 38 और 54 निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला — शाम 6 बजे तक 80.25 प्रतिशत मतदान, पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रहा मतदान

error: Content is protected !!