सोजत पहुंचे विहिप राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार शर्मा, प्रबुद्धजनों से किया वैचारिक विमर्श, भागवत कथा पंडाल में संत गोविंद गिरी महाराज का लिया आशीर्वाद।

अकरम ख़ान
3 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार शर्मा का सोजत आगमन हुआ। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष वैचारिक विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पारस रिसोर्ट परिसर में आयोजित हुआ, जहां उन्होंने पत्रकारों से भी संवाद किया।

आलोक कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज की परिस्थितियों, सामाजिक सेवा के कार्यों तथा भविष्य की चुनौतियों पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के नीति-निर्धारकों, प्रबुद्धजनों और सक्रिय समाजसेवियों द्वारा रखे गए विचारों पर मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसे उपस्थितजनों ने प्रेरणास्रोत बताया।

उन्होंने बताया कि भारत में बांग्लादेश के द्वारा बार-बार हो रहे हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो आतंकवादी घटनाएं हो रही है उसका भारत की सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। धर्मान्तरण के सवाल उन्होंने कहा कि हमारे संगठन द्वारा कमेठिया गठित कर दी गई है जो विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानता की हर गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है और जो भी धर्मान्तरण हुए है उन्हे घर वापसी लाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार शर्मा रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा, पुष्कर के जिला अध्यक्ष (पाली) श्री कन्हैयालाल ओझा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.जी. फॉइल्स लिमिटेड के डायरेक्टर श्री पंकज शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 1008 चेतन गिरी महाराज, केवल परोक्ष आश्रम के ओम जी महाराज सहित कई संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, साथ ही शहर के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पंचायत समिति उपप्रधान कन्हैयालाल ओझा, एडवोकेट सुरेन्द्र वैष्णव, एडवोकेट नीलम सोनी, ताराचंद सैनी, एडवोकेट आनंद भाटी, विहिप के गजेंद्र सांखला, मांगीलाल गहलोत, एडवोकेट घेवरचंद गहलोत, मानवेन्द्र सिंह भाटी, घनश्याम लखानी, मंगलचंद टांक, रणजीत सिंह एवं प्रकाश गहलोत उपस्थित रहे। सभी ने इस वैचारिक विमर्श को समाज के लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक बताया।

भागवत कथा पंडाल में लिया संत गोविंद गिरी महाराज का आशीर्वाद…

इसी क्रम में विहिप राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या श्रीराम मंदिर के कोषाध्यक्ष एवं प्रख्यात कथा वाचक संत गोविंद गिरी महाराज के श्रीमुख से चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पंडाल में पहुंचकर दर्शन-आशीर्वाद लिया। उन्होंने कथा प्रवचन का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ अर्जित किया।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!