सोजत: पार्षद सुनीता सोनी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र सोनी ने किया रैन बसेरे का अवलोकन, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सुझाव।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। क्षेत्र में बढ़ती सर्दी को देखते हुए स्थानीय नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे का आज शुक्रवार को पार्षद सुनीता सोनी एवं पूर्व प्रतिपक्ष नेता एडवोकेट गजेंद्र सोनी ने अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, ठहरने की व्यवस्था तथा आमजन को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

पार्षद सुनीता सोनी ने बताया कि सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद एवं असहाय लोग रात्रि के समय बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचते हैं, जिन्हें रैन बसेरे की जानकारी या वहां तक पहुंचने में परेशानी होती है।

ऐसे में नगर पालिका द्वारा रात्रि के समय बस स्टैंड पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, जो जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरे तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था करें, तो इसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सकेगा।

पूर्व प्रतिपक्ष नेता एडवोकेट गजेंद्र सोनी ने भी रैन बसेरे की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्द मौसम में यह सुविधा गरीब एवं बेसहारा लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने रैन बसेरे में पर्याप्त कंबल, साफ पानी, शौचालय एवं रोशनी जैसी व्यवस्थाएं निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया।

अवलोकन के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिये कि रैन बसेरे की नियमित निगरानी की जाए तथा जरूरतमंद व्यक्ति कोई भी सुविधा से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कोई व्यक्ति सर्दी में खुले में रात बिताने को मजबूर हो, तो उसे रैन बसेरे की जानकारी देकर वहां पहुंचाने में सहयोग करें।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!