सोजत: बागावास के पास धार्मिक स्थल पर आगजनी, पुलिस अलर्ट- एएसपी विपिन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। बागावास के निकट धार्मिक स्थल पर रविवार रात हुई आगजनी की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एएसपी शर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है तथा घटना स्थल व आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच को तेज करने के लिए डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और वैज्ञानिक तरीके से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटनाक्रम की उच्च स्तर पर निगरानी रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
मौके पर सोजत डीएसपी रतनाराम देवासी, सीआई देवेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात है, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

ज्योतिष वास्तु शास्त्र
ओमप्रकाश बोराना

शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की आराधना से भक्तों को मिलेगा सुख-समृद्धि का संदेश

मां स्कंदमाता को लगाएं केले का भोग, संतान सुख, परिवार की खुशहाली और मंगलकामना के लिए करें विधि-विधान से पूजा

शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की आराधना से भक्तों को मिलेगा सुख-समृद्धि का संदेश

मां स्कंदमाता को लगाएं केले का भोग, संतान सुख, परिवार की खुशहाली और मंगलकामना के लिए करें विधि-विधान से पूजा

error: Content is protected !!