सोजत: मदरसा नुरानी में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन-हुआ नवनिर्मित कक्षा कक्षो का लोकार्पण।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। हजरत नुरशाह बाबा मस्तान शाह बाबा दरगाह परिसर में संचालित मदरसा नुरानी प्राथमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। सुबह झंडारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमे नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व भामाशाह अनोपसिंह लखावत रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुंम, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर, समाजसेवी राहत अली (भाईजान), शिक्षाविद व पेंशन समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पार्षद तरुण सोलंकी तथा समाजसेवी हिरासिंह सांखला शामिल रहे।

सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में भामाशाह अनोपसिंह लखावत ने विद्यालय के बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले लगवाने की घोषणा की। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुंम ने दरगाह परिसर के आसपास हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, जबकि राजेश तंवर ने हजरत नुरशाह बाबा से जुड़े प्रेरणादायी किस्से साझा किए।

इस अवसर पर मदरसा नुरानी में नवनिर्मित दो कक्षा-कक्षों का भव्य लोकार्पण भी किया गया। सभी अतिथियों ने रिबन काटकर विधिवत इन कक्षाओं का उद्घाटन किया।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही जिनमे कमेटी सरपरस्त-बाबु खां मेहर,सदर-इंसान खां घोसी,प्रबंधन-ड़ा रशीद गौरी,सचीव-शाहबाज खां,रमीज पठान,मो.यासीन छिपा,पप्पसा टांक,जवरीलाल बोराणा,हाजी मो.हनीफ सिपाही,एडवोकेट मुजीबुर्रहमान,मास्टर खालिद सिद्दीकी,मेहबूब खां घोसी,मो.सलीम कुरैशी,अनवर साऊ,मो.खालिद कुरैशी,अहमद खां बगड़ी,फकीर मोहम्मद पठान,मोहम्मद इकबाल कम्पाउंडर,हाजी बशीर मोहम्मद कम्पाउंडर,हाजी मोहम्मद रफीक सिपाही,असलम मेहर,असलम खरादी,मोहम्मद नाजीम,साबिर घोसी,मो.हाफिज़ खरादी,चांदू मो.घोसी, उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम मे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और कार्यक्रम यादगार बन गया।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंचों की जीत, कहीं कांटे की टक्कर तो कहीं बड़े अंतर से मिली विजय,धीनावास में शिवलाल 326 मतों से जीते, सुरायता में मोतीलाल ने 528 मतों से दर्ज की जीत; रामासनी बाला में मनोहर देवी 516 मतों से विजयीधीनावास में शिवलाल, सुरायता में मोतीलाल और रामासनी बाला में मनोहर देवी ने दर्ज की जीत; बागावास में महज 8 वोटों से हुआ फैसला

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!