सोजत में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरा लोडिंग टेंपू अनियंत्रित होकर पलटा, 7 घायल — 2 की हालत गंभीर

सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

सोजत | धीनावास रोड, पचोल नाड़ी के पास दर्दनाक हादसा

पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां मजदूरों से भरा एक लोडिंग टेंपू अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा धीनावास रोड पर पचोल नाड़ी के पास हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

         कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपू में कई मजदूर सवार थे जो काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक संतुलन खो बैठा और टेंपू सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।

   108 एम्बुलेंस से पहुंचाए अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सोजत के हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। हादसे में करीब 7 लोग घायल हुए हैं।

      2 गंभीर घायलों को किया रेफर

डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सोजत में ही जारी है।

          पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही सोजत पुलिस के एसी मनीष शर्मा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

      सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर ओवरलोडिंग और बिना सुरक्षा इंतजामों के मजदूरों को ढोने वाले वाहनों पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन द्वारा सख्ती के दावों के बावजूद ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।


सोजत में हुआ यह हादसा एक गंभीर चेतावनी है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। प्रशासन को सख्ती बढ़ाने के साथ-साथ आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!