सोजत में शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज ने श्रद्धा से मनाई सूर्य सप्तमी-वैदिक अनुष्ठान, यज्ञ एवं समाज उत्थान पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर में मगशाकद्विपीय ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को सूर्य सप्तमी का पावन पर्व पूर्ण श्रद्धा, आस्था एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय मेला चौक स्थित सेवगो की बगीची में समाजजनों ने सामूहिक रूप से वैदिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मंदिरों में विराजित देव प्रतिमाओं को विशेष पोशाकें पहनाई गईं तथा फूलों से भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने आहुतियां अर्पित कर सूर्य देव से सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर समाज के उत्थान, एकता और भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

आयोजन में समाज अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी, सचिव गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र जोशी, सह-कोषाध्यक्ष नितेश शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, जगदीश कश्यप, सूरज प्रकाश जोशी, निर्मल शर्मा, राकेश कश्यप, सुरेश जोशी, सुरेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, लक्ष्य कश्यप, चंद्रशेखर शर्मा, नंदकिशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!