सोजत में सावन मास पर राधा कृष्ण मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन 
सर्व ब्राह्मण महिलाओं ने एकजुट होकर समाज को संगठित करने का लिया संकल्प



सोजत। श्री परशुराम विप्र संघ सोजत के तत्वावधान में सावन मास के अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सर्व ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष ममता शर्मा (गुरु कृपा टेंट) ने की। आयोजन में क्षेत्र की सभी महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत शमी का पौधा लगाकर एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात भजन, लोकगीत, धार्मिक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की सभी महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द बढ़ाना और पूरे ब्राह्मण समाज को एकजुट कर संगठित करना बताया गया। ममता शर्मा ने कहा कि “जब महिलाएं एकजुट होती हैं तो समाज अपने आप मजबूत होता है। ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराएं भी जीवित रहती हैं और नई पीढ़ी को संस्कार मिलते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी महिलाओं ने समाज की उन्नति एवं देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!