सोजत: शायर-पत्रकार अब्दुल समद राही ‘यादगार निशान 2026’ से हुए सम्मानित।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के ख्यातनाम शायर, कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यादगार निशान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सूर्य नगरी जोधपुर स्थित ईदगाह अहले हदीस में आयोजित समारोह के दौरान मजलिस हमदर्दाने क़ौम मेड़ती सिलावटान, जोधपुर द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के सदर जनाब अल्हाज अब्दुल सलीम चौहान ने राही को साफा पहनाकर सम्मानित किया, जबकि नायब सदर अब्दुल मतीन खताई ने उन्हें सम्मान पत्र एवं मोमेंटो भेंट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अब्दुल समद राही ने सदर अल्हाज अब्दुल सलीम चौहान, नायब सदर अब्दुल मतीन खताई, सेक्रेटरी मोहम्मद साकिर चौहान, नायब सेक्रेटरी अब्दुल वाहिद बाबू सहित पूरी कमेटी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

राही को मिले इस सम्मान पर सोजत क्षेत्र के पत्रकारों, साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने खुशी जताते हुए बधाइयां दी।

error: Content is protected !!