सोजत में आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन कापत्रकार सम्मान, शपथ ग्रहण समारोह सावन स्नेह मिलन में झलका उत्साह

राकेश भटनागर



सोजत सिटी. लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों के विश्व के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन से सम्बद्ध श्रमजीवी पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड का महाकुंभ पत्रकार सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह सावन स्नेह मिलन समारोह मोड़भट्टा स्थित होटल अमित इन में रविवार को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़ व राजेश शर्मा के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सामने कई चुनौतियाँ हंै जिनका सामना संगठित होकर ही किया जा सकता है। प्रिंट मीडिय़ा एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिय़ा से जुड़े साथी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्पक्ष एवं भय रहित वातावरण में करें। संगठन उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्परता से खड़ा मिलेगा।
अध्यक्षीय उद्बोधन में आईएफडब्ल्यूजे के सोजत उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने उपखंड में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिय़ा से जुड़े कर्मियों की संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव को अप्रतिम बताते हुए प्रदेश में सोजत उपखंड संगठन की विशिष्ट पहचान बनाने तथा सदस्यों के सुख दु:ख की घड़ी में सदैव साथ रहने का भरोसा दिलाया।
विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास ने संगठन का परिचय देते हुए बताया कि 1950 को दिल्ली में चलपति राव द्वारा स्थापित यह संगठन विश्व के 40 देशों एवं यूनेस्को से भी संबद्ध है। भारत में 35 राज्य, केन्द्रशासित प्रदेशों में इसकी ईकाइयां एवं सहयोगी क्रियाशील है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल मिश्रा हैं तथा संगठन प्रेस की स्वतंत्रता पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा एवं कार्य दशाओं पर कार्य कर रहा है।
महासचिव नवनीत राय रूचिर ने उपखंड हित में लिए गए प्रस्तावों का लिखित पत्र अनुमोदनार्थ सदन पटल पर रखा। डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि संगठन की एकता ही मजबूती का आधार है। राजेश शर्मा सोजत रोड ने कहा कि सभी सामूहिक रूप से उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश टाक ने कहा कि दिशा सही रखें तो दशा अपने आप सुधर जाएगी। मीठालाल पंवार ने कहा कि वर्तमान चुनौतियों का सामना करना भी एक चुनौती है। रमेश भट्ट बगड़ी ने कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता अतिआवश्यक है। ललित तिवारी सोजत रोड ने कहा कि संगठन की एकता ही हमारा संबल है। आमीर रजा ने कहा कि भयरहित पत्रकारिता के लिए सामाजिक सुरक्षा आवश्यक है। भवानीसिंह बागावास ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। समारोह को जिला सचिव अब्दुल समद राही, हेरम्ब भारद्वाज, ओमप्रकाश चौहान सहित अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया। समारोह का सफल संचालन चेतन व्यास व महासचिव नवनीत राय रूचिर ने किया।
यह रहे उपस्थित – कार्यक्रम में डॉ. रशीद गौरी, लक्ष्मीनारायण माली, दिलखुश गहलोत, महावीर गहलोत, राकेश भटनागर, दिनेश सोलंकी, दिव्येश जोशी, अशोक गहलोत, अकरम खान, हितेश भाटी, गोविंद गर्ग, हरीश गहलोत, मुकेशसिंह, अजय जोशी, ओमप्रकाश बौराणा, अशोकसिंह सोलंकी, गजेंद्र गहलोत, राहुल, ईश्वर दमामी, मोटाराम बोचावत, पूनाराम प्रजापत, इस्माईल खां, मोहम्मद आरीफ, पवन कुमार आदि उपस्थित थे। इस मौके सभी पत्रकारों को सावन स्नेह उपहार प्रदान किया गया।
इससे पूर्व उपखंड के इस ऐतिहासिक सम्मेलन में सवेरे 10 बजे से ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति लगनी शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से कार्यक्रम का आगाज हुआ तथा राष्ट्रगान से समापन हुआ। अतिथियों सहित समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों का साफा, शॉल व माल्यार्पण से बहुमान किया गया। इस मौके सभी पदाधिकारियों, सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन की शपथ ली जिसका करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में बालिका सिद्धि एवं सदस्यों द्वारा द्वारा कुमकुम तिलक एवं उपरना पहना कर स्वागत व पंजीयन किया गया। सदस्यों ने गुलाब पुष्पों की पंखुडिय़ों की वर्षा के बीच चेतन व्यास एवं रामस्वरूप भटनागर द्वारा गीत सावन का महीना पवन करे शोर…, ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो… स्वर से स्वर मिलाते हुए मधुर कंठ से सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया गया। महासचिव नवनीतराय रूचिर ने आगंतुक सभी पत्रकारों का आभार ज्ञापित किया।

संलग्न फोटो और वीडिय़ों, विज्यूल्स….

error: Content is protected !!