सोजत: श्री नीतीन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सोजत में भाजपा का जश्न, आतिशबाजी से गूंजा राजपोल गेट- बटी मिठाईयां।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीन नबीन के अध्यक्ष पद संभालने पर सोजत शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मंगलवार शाम शहर के मुख्य द्वार राजपोल गेट के बाहर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुंम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहरवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सोजत न्यूज से बात करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर ने कहा कि श्री नीतीन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने से भाजपा के युवा कार्यकर्ता और अधिक ऊर्जा के साथ पार्टी की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

वहीं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुंम ने कहा कि एक बार फिर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यह सिद्ध किया है कि भाजपा में मेहनत, निष्ठा और लगन से कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर मिलता है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति विश्वास और समर्पण और अधिक मजबूत होगा।

इस जश्न के कार्यक्रम में राजेश तंवर, जुगलकिशोर निकुंम, जितेंद्र व्यास, महेश सोनी, गोपी किशन राठौड़, श्यामलाल, राकेश भटनागर, दिनेश, राकेश खींची, हीरालाल काठेर, सोहन मेवाड़ा, मंगलचंद जैन, राकेश पंवार, राजेश अग्रवाल, प्रवीण सांदू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

ज्योतिष वास्तु शास्त्र
ओमप्रकाश बोराना

शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की आराधना से भक्तों को मिलेगा सुख-समृद्धि का संदेश

मां स्कंदमाता को लगाएं केले का भोग, संतान सुख, परिवार की खुशहाली और मंगलकामना के लिए करें विधि-विधान से पूजा

शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की आराधना से भक्तों को मिलेगा सुख-समृद्धि का संदेश

मां स्कंदमाता को लगाएं केले का भोग, संतान सुख, परिवार की खुशहाली और मंगलकामना के लिए करें विधि-विधान से पूजा

error: Content is protected !!