राकेश भटनागर
विकसित भारत जन सेवा अभियान के अन्तर्गत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई योजनानुसार तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पूर्ण राजस्थान मे भी आयोजित हो रहे हे ।
जिलाअध्यक्ष सुनिल भण्डारी जी विधायक शोभाजीचौहान महिला मोर्चा अभियान जिला प्रभारी रेखा जी जैन के निर्देशानुसार एव सोजत मंडल प्रभारी दीपिका शर्मा की योजनानुसार सोजत मंडल के विभिन्न आंगनवाडी केन्द्रो पर आंगन मिलन सेवा के कार्यक्रम आयोजित किये गये है।
सोजत शहर मे मंत्री रेखा परिहार और सुशीला शर्मा के संयोजन मे विभिन्न आंगनवाडी केन्द्रो पर जाकर महिला मोर्चा कार्यकरताओ ने आगनवाडी कार्यकर्ता,आशा सहयोगीनी,आगनवाडी सहायिकाओ का माल्यार्पण कर बहुमान किया ।
केन्द्र और राज्य सरकार द्वार चलाई जा रही मातृ- शिशुकल्याण की योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन की चर्चा कि गई।
शहर के विभिन्न आंगनवाडी केन्द्रो के बालक बालिकाओ को सेवफल ,पेन्सिल, चोकलेट का वितरण किया गया ।
संयोग से महिला मोर्चा की एक बहन का एक केन्द्र की आशा कार्यकर्ता
अंजु राठोड के द्वार बालिका के जन्म के समय रात्रिकाल मे भीसराहनीय सेवा से जिस बालिका का जन्म हुआ उसी 5वर्षीय बालिका द्वारा माल्यार्पण कर कार्यकर्ता का बहुमान करा करके आशीर्वाद एव महिला सशक्तिकरण से जुडे रहने की प्रेरणा सभी महिलाओ को दी गई।
कार्यक्रम मे आशा चौहान,मंजु,वैशाली गहलोत,,कुसुम,ममता सोनी,शकुन्तला शर्मा,प्रियंका,किरण,के साथ विभिन्न महिलाओ की उपस्थिति रही ।






