उदयपुर में बड़ा हादसा टला: 38 यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान



✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

उदयपुर | राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब 38 यात्रियों से भरी एक निजी स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा।

     इमरजेंसी खिड़की बनी जीवनरक्षक

हादसा गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के बलीचा रोड पर शाम करीब 5 बजे हुआ। जैसे ही बस में आग लगी, यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी खिड़कियों और मुख्य दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई। अगर कुछ मिनट भी देरी होती, तो यह हादसा भयावह रूप ले सकता था।

    जयपुर से अहमदाबाद जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, यह बस जयपुर से रवाना होकर नाथद्वारा होते हुए उदयपुर के रास्ते अहमदाबाद जा रही थी। बस में कुल 38 यात्री सवार थे, जिनमें करीब 10 महिलाएं भी शामिल थीं। आग लगने के दौरान यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।


     शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

         फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि समय रहते कार्रवाई करने से बड़ा नुकसान टल गया।


         प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना पर डीएसपी गोपाल चंदेल और गोवर्धन विलास थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।


  सवालों के घेरे में बसों की सुरक्षा व्यवस्था

इस घटना ने एक बार फिर निजी बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते यात्री बाहर नहीं निकलते, तो यह हादसा कई जिंदगियां लील सकता था।


उदयपुर में हुए इस हादसे ने यह साफ कर दिया है कि सड़क परिवहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

प्रशासन अब आग लगने के असली कारणों की जांच में जुट गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!