राकेश भटनागर
बगड़ी पंचायत समिति में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के संभावित प्रत्याशियों को लेकर बैठक
सोजत। सोजत कांग्रेस की ओर से बगड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए संभावित उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन भी लिए गए।
जिला महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी श्याम जोशी ने बताया कि दोपहर 12 बजे आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सोजत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा कि पार्टी की ओर से जीत की संभावना रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा तथा अंतिम निर्णय आलाकमान द्वारा किया जाएगा। आलाकमान द्वारा जिसे भी टिकट दिया जाएगा, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसे जिताने के लिए कार्य करना होगा।
इससे पूर्व संगठन अधिकारी गोविंद दवे एवं सोजत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपतराज ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। निरंजन आर्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया तथा संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में 15 वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संबंधित नगर इकाई अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य एवं कांग्रेस नेता कालू घोसी, हीरालाल मेवाड़ा, मोहम्मद यूसुफ शेख, भगवान सेनचा, घनश्याम मेवाड़ा, प्रकाश भट्ट, डायाराम माली एवं भगत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे,



