सोजत फोटोग्राफर संघ एवं कैनन कंपनी के तत्वाधान में  कार्यशाला आयोजित फोटोग्राफरों को कैमरा तकनीक एवं सिनेमैटिक वीडियो ग्राफी की दी जानकारी

राकेश भटनागर

सोजत सिटी। सोजत फोटोग्राफर संघ की ओर से बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को होटल अमित इन में कैनन कैमरा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कैनन कैमरा टेक्नीशियन स्पेशलिस्ट गजेंद्र सिंह बोरा ने सोजत सिटी एवं सोजत रोड सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे फोटोग्राफरों को कैनन कैमरों की आधुनिक तकनीक एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान गजेंद्र सिंह बोरा ने शादी समारोहों में ट्रेडिशनल फोटोग्राफी, सिनेमैटिक शूटिंग एवं प्री-वेडिंग फोटोग्राफी में कैनन कैमरों के उपयोग और उनके फायदों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कैनन आर-वी सीरीज सहित आधुनिक कैमरा तकनीक की विशेषताओं से भी फोटोग्राफरों को अवगत कराया।

इस अवसर पर सोजत फोटोग्राफर संघ के संरक्षक राकेश भटनागर एवं वरिष्ठ फोटोग्राफर चेतन जी, सोजत रोड ने कैनन कैमरा टेक्नीशियन स्पेशलिस्ट गजेंद्र सिंह बोरा का साफा पहनाकर स्वागत किया। संघ अध्यक्ष राजू भाई वैष्णव हिंगावास ने कार्यशाला में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया।

कार्यशाला में सोजत सिटी एवं सोजत रोड क्षेत्र के फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कैमरा तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

इस दौरान फोटोग्राफर संघ के सदस्य दिनेश माली, भरत जांगिड़, ताराचंद, मनोहर, नेमाराम, मीठालाल पंवार, अकरम खान, सनवर खोखर, भूपेंद्र वैष्णव, गजेंद्र सेन, राकेश पाली, पुरुषोत्तम पारीक, भारत कुमार (सोजत रोड) सहित अनेक फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!