राकेश भटनागर
सोजत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मालियों की हवेली के सामने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। माली समाज के युवाओं एवं कृष्ण भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दही-मटकी फोड़ी।
कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा नाचते-गाते नजर आए। पानी की बौछारों के बीच युवाओं में मटकी फोड़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। माली समाज बड़ा बास के युवाओं ने मिलकर दही-मटकी फोड़कर जन्माष्टमी पर्व की खुशियां मनाईं।

मटकी फोड़ कार्यक्रम को देखने के लिए समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।





