कोटा के मालपानी परिवार ने सांवरिया सेठ के चरणों में चढ़ाया चांदी का लहसुन

— मंडफिया मंदिर में भव्य भजन संध्या और भंडारे का आयोजन

✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

कोटा। जिले के धार्मिक माहौल में रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला, जब छिपाबडोद निवासी और कोटा के प्रसिद्ध लहसुन व्यापारी रवि मालपानी (माहेश्वरी ट्रेडर्स, भामाशाह मंडी) के परिवार द्वारा सांवरिया सेठ मंडफिया मंदिर में भव्य भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों की बड़ी संख्या ने भाग लिया और सांवरिया सेठ के भजनों की मधुर धुनों पर झूमते हुए भक्ति का रसास्वादन किया।

इस विशेष अवसर पर मालपानी परिवार ने सांवरिया सेठ के श्रीचरणों में एक किलो 500 ग्राम चांदी से निर्मित “लहसुन” अर्पित किया, जो भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत प्रतीक रहा। यह चढ़ावा पूरे भामाशाह मंडी व्यापारिक समाज में चर्चा का विषय बना रहा।

कार्यक्रम में लहसुन व्यापारी संजय गुप्ता, जुगलकिशोर नागर, भूमेंद्र सोनी, समाजसेवक लोकेश गौतम सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भजन संध्या के पश्चात भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में मालपानी परिवार के सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से योगदान दिया।

भक्तों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भक्ति की भावना बढ़ती है और धार्मिक एकता को नई दिशा मिलती है।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!