राकेश भटनागर सोजत न्यूज़
सोजत सिटी। पँवारों का बास निवासी श्रीमती सरोज पत्नी स्वर्गीय श्री जगदीश कुमार पंवार का चतुर्थ श्रेणी भर्ती में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन पर समाज बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर तेजाराम पुनड़ (चंदलाई), मदनलाल डांगी (रूपावास), प्रकाश जी पंवार (सोजत), एडवोकेट घेवरराम जी (मेलावास), श्रीमती इंदिरा पंवार, रतन पंवार (सोजत), रुक्मणी डांगी, सूजाराम जी (शिवपुरा), दुर्गाराम जी परिहार (चाड़वास) एवं मोटाराम जी बोचावत (खारियानींव) सहित समस्त समाज बंधुओं ने श्रीमती सरोज पंवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाज के लोगों ने कहा कि श्रीमती सरोज पंवार की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम आज सफलता के रूप में सामने आया है। समाज बंधुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज एवं परिवार का नाम रोशन करेंगी।





