झूठा गांव में मां ने 5 मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, दो की मौत… गांव में पसरा मातम

✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

ब्यावर | रायपुर

रायपुर मारवाड़ उपखंड के झूठा गांव से गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुबह करीब 11 बजे एक महिला ने अपने पांच मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस हृदयविदारक हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के समय कुएं के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने अचानक चीख-पुकार सुनी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला और उसके बच्चे कुएं में गिरे हुए हैं। बिना समय गंवाए ग्रामीणों ने रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से सभी को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रायपुर  पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए रायपुर उप जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला और तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर बताई गई। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।

घटना की खबर फैलते ही झूठा गांव में सनसनी फैल गई। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के इस कदम के पीछे क्या कारण रहे, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस आत्मघाती कदम के कारण स्पष्ट नहीं हैं। महिला के बयान और परिजनों से पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। मृत बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच में पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव या अन्य किसी कारण की भी पड़ताल की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!