डांगावास हत्याकांड में न्याय की मांग, सोजत तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

राकेश भटनागर

सोजत। डांगावास हत्याकांड प्रकरण में विशेष न्यायालय (एससी/एसटी), मेड़ता सिटी द्वारा सभी 40 अभियुक्तों को बरी किए जाने के निर्णय के खिलाफ न्यायहित में राजस्थान उच्च न्यायालय में तत्काल एवं समयबद्ध अपील दायर कराने की मांग उठी है। इस संबंध में डा. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की ओर से सोजत तहसीलदार कूपसिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में राज्य सरकार से मांग की गई कि मामले में उच्च न्यायालय के समक्ष प्रभावी एवं समयबद्ध अपील दायर कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। सोसायटी ने पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रकरण की प्रभावी पैरवी के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की।

सोसायटी पदाधिकारियों ने कहा कि डांगावास प्रकरण से जुड़े पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सरकार को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मामले में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।

इस दौरान मदनलाल डांगी, सुजाराम कडेला, प्रकाश पंवार, भागीरथ पनुसा, कांतिलाल रांगी, श्रीमती इन्दिरा पंवार सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

error: Content is protected !!