सोजत

डॉ. महेश सोनी तोषावड़ बने स्वर्णकार समाज के राजस्थान प्रदेश मंत्री, सोजत का बढ़ाया गौरव।

अकरम खान की रिपोर्ट


सोजत सिटी। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सोजत के युवा समाजसेवी डॉ. महेश सोनी तोषावड़ को राजस्थान प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।


यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार एवं राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा स्वर्णकार के निर्देशानुसार की गई। मध्यप्रदेश संगठन मंत्री अनिल सोनी स्वर्णकार ने डॉ. महेश सोनी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके सामाजिक योगदान और सक्रियता की सराहना की।


संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया कि डॉ. महेश सोनी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वर्णकार समाज के गौरव को बढ़ाने और समाज में एकता को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएंगे।


नियुक्ति पर डॉ. महेश सोनी तोषावड़ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा तन-मन-धन से समाज की सेवा करेंगे।


गौरतलब है कि डॉ. महेश सोनी तोषावड़ वर्तमान में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, पाली के जिला मीडिया प्रभारी, भारतीय रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम जोधपुर संभाग के उपाध्यक्ष तथा सोजत भाजपा मंडल मंत्री के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


उनकी इस नियुक्ति पर स्वर्णकार समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏