सोजत: चेटीचंड पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, झूलेलाल मंदिर में होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम।

अकरम ख़ान
2 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव चेटीचंड पर्व के उपलक्ष में शहर के सिंधियों का बास स्थित भगवान झूलेलाल जी मंदिर में पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के तत्वावधान में 20 मार्च, शुक्रवार को विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ चेटीचंड धूमधाम से मनाया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण एवं भगवान झूलेलाल की आरती से होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी तथा मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

शाम के समय शहर के मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे। शोभायात्रा के दौरान भक्ति संगीत, झांकियां और धार्मिक माहौल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।

चेटीचंड पर्व के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में  समाज के अनेक लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।मुखी दयालदास पुरुषवाणी, बाबा साहेब सुंदरदास आड़वाणी, जितेंद्र भागचंदानी, सच्चानन्द हिरानी, दीपक पुरुषवाणी, नारूभाई रामचंदानी, मुकेश, राजू पुरुषवाणी, अवी पुरुषवाणी, जितेंद्र पुरुषवाणी सहित

समिति ने सभी समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!