सोजत:अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, निकला भव्य जुलूस,मुस्लिम मौहल्लो मे रही मेले जैसी रोनक।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शनिवार को पवित्र रमजान माह के समापन पर ईद-उल-फितर का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाह मस्जिद में शहर काजी हाजी कमरुद्दीन साहब के नेतृत्व में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाह पहुंचे। नमाज के बाद शहर काजी ने देश और दुनिया में सुख-शांति, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की।

ईद के मौके पर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ ही ड्रोन के जरिए जुलूस की निगरानी की गई। नमाज के बाद शहर काजी को घोड़े पर बैठाकर भव्य जुलूस के रूप में रवाना किया गया।

जुलूस का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ..

पाली दरवाजे पर नगरपालिका की ओर से जगदीशलाल सोलंकी, हितेश सोनी और पूर्व पार्षद मदन गहलोत ने शहर काजी का गुलपोशी व दस्तारबंदी कर सम्मान किया। इसके बाद सिनेमा हॉल तिराहे पर सोजत कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, पार्षद संतोष पिल्लई, बालमुकुंद गहलोत,महेंद्र पालरिया,गोविंद दवे, शंकरलाल बामनिया, रतनप्रकाश इचरसा, असलम खां मेहर,चम्पालाल खोरवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
यह जुलूस अपने निर्धारित मार्ग मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, धान मंडी, जोहरी बाजार और मालियों की हवेली से होता हुआ गंतव्य स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

ईद के अवसर पर घर-घर में मीठी सेवइयां और विभिन्न पकवान बनाए गए। नमाज से पहले जरूरतमंदों में सदका भी वितरित किया गया। जुलूस में पीर सैय्यद जुल्फिकार अली, पीर सैय्यद साजिद अली, औकाफ कमेटी सदर इंसाफ खां, मोहम्मद यासीन छीपा, मोहम्मद खालिद सिद्दीकी, साजिद सिलावट, नाजिम सिलावट,युनूस खान(काजी),इब्राहिम पठान,आरीफ गौरी, अमन खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

नमाज के बाद शहर के मुस्लिम मोहल्लों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते रहे। मोहल्लों में मेले जैसा माहौल रहा, जहां चाट-पकौड़ी के ठेले लगे और डीजे पर धार्मिक कव्वालियां गूंजती रहीं।

वहीं शहर के नर्सिंहपुरा मोहल्ले में समाजसेवी बाबू खां मेहर के नेतृत्व में शहर काजी हाजी कमरुद्दीन साहब का माला व अमामा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मौलाना शहजाद आलम, डॉ. रशीद गौरी, रमीज पठान, शाहबाज खान, ताहिर पठान,मोहम्मद इमरान सिलावट सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!