राकेश भटनागर
सोजत। पश्चिमी राजस्थान माली, सैनी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर ताराचंद सैनी को नियुक्त किए जाने पर सोजत के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थीत शुभचिंतकों ने कहा कि ताराचंद सैनी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से समाज को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
इस दौरान उदयपुर प्रभारी जुगल किशोर निकुम, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष भाजपा राकेशदेवड़ा, भाजपा शहर मंत्री राकेश भटनागर, नारायण लाल, ओम प्रकाश, अकरम खान, नाराराम, जितेंद्र पालरिया, महेंद्र, किशोर देवड़ा एवं धीरज नागोरा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।





