सोजत सभी अपनी-अपनी पार्टी का बोर्ड बनाने का दावा तो ताल ठोक कर कर रहें है। नगर में शुक्रवार का दिन जहां राखी के चलते बहिन भाईयों के नाम रहा लेकिन यहां भी राजनीतिक दलों ने प्रचार की राह खोज ही ली स्वतंत्रत मीडिया शैल के चेतन व्यास एवं राकेश भटनागर द्वारा नेताओं की नब्ज टटोलने का प्रयास किया गया। 40 वार्डो के 41 मतदान केन्द्रों जिनमें वार्ड संख्या 24 में 1507 वोट होने के कारण एक सहायक केन्द्र और बनाया गया है के लिए मतदान 9 सितम्बर को होगा अधिकांश नेताओ का कहना है कि टिकट वितरण होने एवं 3 सितम्बर को नामांकन वापस लेने की तिथि के बाद ही ठीक से सूरते हालात सामने आ पाऐंगे तब तक के लिए अपने-अपने समर्थको को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलवाने के लिए रथी,अतिरथी ,महारथी एवं धुरंधर नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है एवं दिल्ली जयपुर तक से संगठन एवं नेताओ मंत्रियो की एप्रोच तक लगाई जा रही है।
दिग्गज भाजपा नेता विधायक श्रीमती शोभा चौहान ,पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे आनंद भाटी ,जुगल किशोर निकुम ,पुख सिंह रुंदिया जहाँ भाजपा का बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं । वहीं कांग्रेसी नेता महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या राजेश सांखला पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहनलाल टांक, मदन पंवार, महेन्द्र पालरिया, बालमुकुन्द गहलोत का दावा है कि इस बार केन्द्र के हालात प्रदेश की बिगडती स्थिति एवं अन्य कारको को देखते हुए जनता का रुझान कांग्रेस की ओर होने से कांग्रेस का बोर्ड बनने की प्रबल संभावना है। उधर जैन जी, दागी, बागी निर्दलिय, सामान्य वार्डों के वोटर एवं पटकन दल की भूमिका सोजत के भावी बोर्ड के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ऐसा राजनीतिक विश्लेषको एवं चाय की होटलो ,पान की दुकानों एवं ढाबो पर चौपाल चर्चा करने वालो का मानना है।





