पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

राकेश भटनागर

सोजत सिटी, 3 नवंबर। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत सिटी में मंगलवार को बाल मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर एवं युवा नेता प्रफुल्ल ओझा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में चेतन व्यास, नवनीत रुचिर, राकेश भटनागर, सुरेंद्र व्यास, कुसुम लोढ़ा, राकेश कश्यप एवं राजेंद्र श्रीमाली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बाल वाटिका के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में शारीरिक विकास, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, सृजनात्मक विकास, चित्रकला, ब्लॉक निर्माण, बौद्धिक एवं तार्किक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बाल वाटिका में माताओं के लिए भी विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें फन गेम, म्यूजिकल चेयर एवं फन प्राइज जैसी मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस अवसर पर विधायक शोभा चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने बच्चों के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें प्रोत्साहित किया। वहीं विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य भामाशाह कुसुम लोढ़ा द्वारा बच्चों को जल , आकाश, अग्नि, वायु, प्रकृति, कलर में एक से पांच कक्षा के विद्यार्थियों को टीशर्ट वितरित किये गये,

विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वरूप सिंह उदावत ने बाल वाटिका एवं बाल मेले के उद्देश्य तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बच्चों की शिक्षा, सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उदाराम, राजेश जोशी, सीमा व्यास, ममता, गुड्डी, मीनाक्षी, रुखसार, लक्ष्मण, रमेश, पंकज शर्मा, संजय सिंह, शाहिद सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पप्पूराम ने किया।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रसद विभाग का बड़ा छापा, 6 प्रतिष्ठानों में मचा हड़कंप!

मोड भट्टा स्थित  रेस्टोरेंट सहित बस स्टैंड के 5 प्रतिष्ठानों पर रसद विभाग की दबिश, 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई शुरू

सोजत में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रसद विभाग का बड़ा छापा, 6 प्रतिष्ठानों में मचा हड़कंप!

मोड भट्टा स्थित  रेस्टोरेंट सहित बस स्टैंड के 5 प्रतिष्ठानों पर रसद विभाग की दबिश, 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई शुरू

CEC के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, छोटे कद के कार्यकर्ता को गोद में उठाकर बस तक ले गया दरोगा, वीडियो वायरल

वोट चोरी के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; पुलिस की कार्रवाई के दौरान छोटे कद के कार्यकर्ता का वीडियो बना चर्चा का विषय

सोजत में नकली मेहंदी फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, टिकटॉक ब्रांड के नाम पर तैयार हो रहा था कथित डुप्लीकेट माल!

दिल्ली दरवाजा रोड स्थित फैक्ट्री से नकली मेहंदी के पाउच, पैकेट, कार्टून और मशीनें जब्त; कंटेनर व पिकअप में भरा मिला माल, विमल गुलेछा और विक्रम सिंह के नाम सामने आए, पुलिस जांच में जुटी

error: Content is protected !!