पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव


एक ही चुन्नी से लगाया फंदा, अलग-अलग गांव के थे दोनों!
बीकानेर/ बीकानेर जिले में शुक्रवार सुबह एक खेजड़ी के पेड़ से युवक और महिला के शव लटके मिले। दोनों अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और उनके शव एक ही पेड़ पर एक ही चुन्नी से बंधे हुए थे। राहगीरों ने शव देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने फोटो व वीडियो बनाने शुरू कर दिए। सेरुणा थाना प्रभारी संध्या बिश्नोई ने बताया – शव लिखमीसर दिखनादा गांव की रोही में मिले। मृतक की पहचान श्रीडूंगरगढ़ के कीतासर गांव निवासी सुंदरलाल मेघवाल के रूप में हुई है, जबकि मृतका बंधवा गांव की काली देवी हैं। दोनों गांव श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आते हैं।

सोजत निकाय चुनाव का बिगुल: कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 40 वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज

सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल होंगे नामांकन पत्र, जयपुर नगर निगम समेत प्रदेश की 19 निकायों में होगी प्रक्रिया

सोजत-पाली में मानसून की चाल धीमी, पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस,
25 से 27 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार, लेकिन सोजत-पाली समेत पश्चिमी हिस्सों को झमाझम बारिश का इंतजार

error: Content is protected !!