बंगाल चुनाव में भाजपा प्रचार अभियान से लौटे ब्यावर के कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत, हीरा देवी जांगीड़ जैतारण ने सक्रिय भूमिका निभाई।

*

*चार दिन तक किया व्यापक जनसंपर्क, भाजपा की जीत का जताया भरोसा*

ब्यावर। राजस्थान के ब्यावर शहर से भाजपा के दो समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम हाल ही में बंगाल चुनाव प्रचार अभियान में भाग लेकर लौटी। टीम ने कर्नाटक में चार दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए भाजपा के पक्ष में व्यापक प्रचार-प्रसार किया तथा आमजन से संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अभियान में ब्यावर की भाजपा कार्यकर्ता मंजु देवी और यशोदा हीरा देवी जांगीड़ जैतारण ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनके साथ मालाड़ी क्षेत्र की सरस्वती देवी तथा मनोज भाई सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के समर्थन में लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि बंगाल में जनता के बीच भाजपा सरकार के प्रति अच्छा माहौल देखने को मिला। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विकासवादी सोच पर विश्वास जताया। प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि भाजपा को लगभग 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सहयोग मिला तथा जनता ने भाजपा सरकार बनाने का भरोसा व्यक्त किया।

चार दिनों तक चले इस अभियान में टीम ने कई नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया, नुक्कड़ सभाओं में भाग लिया और भाजपा की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाया।

प्रचार अभियान से लौटने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिणाम आने से पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल था। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह सम्मान देता है और यही कारण है कि देशभर में पार्टी मजबूत होती जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें पार्टी के लिए दूसरे राज्य में जाकर कार्य करने का अवसर मिला। इस अनुभव ने उन्हें संगठन की शक्ति, अनुशासन और जनता के बीच भाजपा की लोकप्रियता को और करीब से समझने का मौका दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!