राजस्थानी साफे में परेड रही आकर्षण का केंद्र,बभाण विद्यालय के 100 बच्चों को भामाशाह ने दिए बूट मोजे।

अकरम खान की रिपोर्ट।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बभाण के कक्षा षष्ठम से अष्टम तक के विद्यार्थियों को भामाशाह ने वितरण किये बूट,मोजे।
प्रधानाचार्य महेंद्रसिंह रावत ने बताया कि भामाशाह प्रभुसिंह रावत सड़कमालिया ने हमारे विद्यालय के सौ बालक , बालिकाओं को उनके पांव के नाप अनुसार बूट, मोजे पहनाए।
अध्यापक अमरचंद सामरिया ने बताया कि बच्चे बूट,मोजे पहनकर प्रसन्न हुए।

भामाशाह का विद्यालय परिवार ने साफा, माला पहनाकर उनका स्वागत, अभिनंदन किया। साथ ही 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह का झंडारोहण प्रधानाचार्य, पूर्व सरपंच ने किया। परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आगाज रहा।

परेड राजस्थानी साफो के साथ एक नए अंदाज में लगी। जो लोगों का आकर्षण का केन्द्र रही और ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय रही।

कार्यक्रम में मनोहर सिंह पूर्व सरपंच, महेंद्रसिंह रावत प्रधानाचार्य, भामाशाह प्रभुसिंह रावत, यूथ मंडल सदस्य, तेजसिंह जैतावत, अमरचंद सामरिया, इंद्रसिंह, शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, पियूष भटनागर, भरत वैष्णव, विशाल रैगर, राहुल मीना, वीरेंद्र यादव, हरिसिंह धीरावत, विकाश यादव, सीताराम जाट आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!