राष्ट्रीय लोक अदालत में 521 प्रकरणों का निपटारा, 54 लाख से अधिक की अवार्ड राशि पारित

वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

सोजत तालुका स्तर पर शनिवार, 9 मई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में स्थानीय न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन संपन्न हुआ। दो विशेष बैंचों के माध्यम से सैकड़ों विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया।


दो बैंचों में हुई कार्यवाही

लोक अदालत में गठित प्रथम बैंच की अध्यक्षता एडीजे श्री दिनेश कुमार गढ़वाल ने की, जिसमें अधिवक्ता श्री आनंदीलाल भाटी एवं तहसीलदार श्री दिलीप सिंह सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। द्वितीय बैंच का नेतृत्व जेएम श्री शिवदान चौधरी ने किया, जिसमें अधिवक्ता श्री देवेंद्र कुमार व्यास सदस्य रहे। दोनों बैंचों द्वारा पक्षकारों को राजीनामे के माध्यम से प्रकरण निस्तारित करने हेतु प्रेरित किया गया।



लोक अदालत की उपलब्धि: एक नजर में

🔹 प्री-लिटिगेशन — कुल प्रकरण : 988 | निस्तारित : 435 | अवार्ड राशि : ₹8,73,000

🔹 पोस्ट-लिटिगेशन — कुल प्रकरण : 403 | निस्तारित : 86 | अवार्ड राशि : ₹45,95,492

🔹 कुल निस्तारित प्रकरण : 521 | कुल अवार्ड राशि : ₹54,68,492


सराहनीय सहयोग:

लोक अदालत की सफलता में अधिवक्तागण श्री राजेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र सेन, गोविंद सिंह राजपुरोहित, भरत एवं लक्ष्मण मेघवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसके साथ ही वित्तीय संस्थाओं के अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी धर्मेन्द्र, नेहा भाटिया, सुखाराम, मंगलाराम, बालाराम, अक्षय जोधा, लोकेश टाक, सूरज सिंह व ओमप्रकाश तथा तालुका विधिक सेवा समिति के कन्हैया लाल, दुलीचन्द कुमावत, सावल प्रभात व्यास एवं अशोक राव ने भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई।


राष्ट्रीय लोक अदालत का यह आयोजन न केवल विवादों के त्वरित निपटारे का माध्यम बना, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को आम नागरिकों तक सुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम भी साबित हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!