संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा समरसता संकल्प अभियान, केवल अपरोंक्ष आश्रम मेले का चौक बना कार्यक्रम स्थल

राकेश भटनागर सोजत न्यूज़

सोजत। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत केवल अपरोक्ष आश्रम मेले का चौक कार्यक्रम स्थल पर विशेष आयोजन किया गया। गुरु श्री रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश का संत पूर्णानंद जी महाराज, एवं विधायिका शोभा जी चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण की दवे द्वारा विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के समरसता, सेवा, सामाजिक न्याय एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के संयोजक हीरालाल काठेर, जितेंद्र व्यास एवं नरपत सिंह सोड़ा रहे। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे तथा पाली जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह ने संत रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। पूर्व महामंत्री मोहन लाल जाट, जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल गहलोत, प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश तंवर, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश पवार, जिला उपाध्यक्ष नरपत सोलंकी, ने भी संत रविदास जी के बारे में बताया

इस अवसर पर कवि नवनीत  रुचिर ने संत रविदास जी के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित कविता पाठ प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के जिला संयोजक कन्हैया लाल ओझा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता तरुण सोलंकी, दीपक जोशी, राकेश देवड़ा, दीपक पवार, सोहनलाल माली, ओम चौहान,महेश सोनी, श्याम सिंह चौहान, धीरज नागोरा, राकेश भटनागर, ईश्वर सिंह नादावत, कैलाश चावला, नरपत राव एवं राकेश खींची सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, सामाजिक न्याय, सेवा, समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!