सोजत, 5 अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, जिला सोजत के तत्वावधान में संसद परिसर में साधु वेश धारण कर किए गए कथित नाटकीय प्रदर्शन के विरोध में जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान साधु-संतों एवं सनातन धर्म के सम्मान की कामना के साथ सांसद राहुल गांधी एवं पप्पू यादव का पुतला जला कर विरोध दर्ज किया गया।
प्रदर्शन में उपस्थित अर्जुनदास जी महाराज एवं स्वामी पूर्णानन्द जी महाराज ने बताया कि भारत की संत परंपरा एवं धार्मिक आस्थाएँ करोड़ों लोगों की श्रद्धा का विषय हैं, लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए भी किसी धर्म, उसके पूजनीय प्रतीकों अथवा संत समाज का उपहास करना उचित नहीं है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों से धार्मिक विषयों पर संवेदनशीलता एवं मर्यादा बनाए रखने का कहा।
साधु-संत एवं सनातन धर्म के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन
- संबंधित खबरें -





