सोजत

सोजत:बिजनेस मित्र टीम द्वारा 8 फरवरी को एक दिवसीय बाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन,एक पहल बच्चों को मोबाइल से मैदान तक लाने की।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी।डिजिटल युग में जहाँ बच्चे मोबाइल की आभासी दुनिया में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, वहीं उन्हें खेल के वास्तविक मैदान से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से बिजनेस मित्र टीम, सोजत सिटी द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है।

टीम द्वारा “1 दिवसीय बाल खेल प्रतियोगिता” का आयोजन दिनांक 08 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 8:00 बजे से नवदुर्गा पार्क, नरसिंहपुरा, सोजत सिटी में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के बच्चों को विभिन्न पारंपरिक एवं शारीरिक खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

बिजनेस मित्र के संस्थापक महेन्द्र सिंह राव ने कार्यक्रम का उद्देश्य केवल खेल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और संस्कारों का विकास करना है। उनका मानना है कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं और समाज को एक सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बिजनेस मित्र टीम ने शहरवासियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें और इस प्रेरणादायक पहल का हिस्सा बनें।

कार्यक्रम के निवेदक योगेश कुमार कच्छवा ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है —
“मोबाइल की आभासी दुनिया छोड़कर, खेल के असली मैदान से जुड़ें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏