सोजत

सोजत:महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी शुरू, सुरेश्वर महादेव तीर्थ पर होगा भव्य महाशिवरात्रि कार्यक्रम।

अकरम खान की रिपोर्ट।

मेहंदी नगरी के प्रमुख आस्था केंद्र सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ में इस वर्ष 15 फरवरी, शनिवार को भव्यातिभव्य महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति का माहौल बन गया है।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज एवं सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ के भक्तों द्वारा भगवान शिव का गुलाब व सुगंधित पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही विधिविधान से रुद्राभिषेक का आयोजन भी होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस भव्य आयोजन की तैयारियों में पुजारी हरीश त्रिवेदी, विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित वीरेन्द्र दवे, अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास के अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी सहित हितेंद्र व्यास, चेतन व्यास, धिरेन्द्र व्यास, सुरेंद्र व्यास, अशोक शर्मा, राजकुमार टांक, दिनेश टांक, गोपाल अवस्थी, सुंदर, सुरेश अग्रवाल, लखन त्रिवेदी, राहुल त्रिवेदी, किशन लाल सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जो फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन अग्निलिंग के रूप में सृष्टि का आरंभ हुआ था और इसी दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं।

साल भर में आने वाली सभी शिवरात्रियों में महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में यह पर्व असीम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मेहंदी नगरी का सुरेश्वर महादेव तीर्थ भी इस दिन शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏