सोजत

सोजत:राजस्थान सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी प्रगतिशील संस्था के पाली जिला अध्यक्ष बने श्री हरिकिशन चौहान,हुआ भव्य स्वागत सम्मान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत।राजस्थान सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी प्रगतिशील संस्था के पाली जिला अध्यक्ष पद पर श्री हरिकिशन चौहान के चुने जाने पर सोजत में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर, सोजत में माली समाज एवं कर्मचारी संगठनों की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में पाली जिला माली समाज के अध्यक्ष ताराचंद टांक, माली समाज सोजत के चौधरी गोरधनलाल गहलोत, लुम्बाराम सांखला, गणपतसिंह पालरिया सहित समाज के वरिष्ठ पंचगण नारायणलाल परिहार, भंवरलाल पालरिया, रतनलाल पालरिया, शंकरलाल परिहार, चम्पालाल सांखला, नेमाराम परिहार, भंवरलाल गहलोत, लक्ष्मणराम पालरिया, कालूराम सोलंकी, रुपाराम टांक, हापुराम पालरिया, जवरीलाल सांखला, मांगीलाल अटपड़ा, देवाराम गहलोत, सोहनलाल सांखला, ओमप्रकाश कच्छवाह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कर्मचारी कल्याण संस्था सोजत के अध्यक्ष मिसरीलाल सांखला, विप्लव टांक सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री चौहान को साफा पहनाकर, माला व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री हरिकिशन चौहान के नेतृत्व में सैनी समाज के कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏