सोजत

सोजत की सुरीली बेटी प्रगति पुरुषवाणी को गणतंत्र दिवस पर मिला उपखंड स्तर पर सम्मान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सोजत की प्रतिभाशाली बाल कलाकार प्रगति पुरुषवाणी को उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। विधायिका श्रीमती शोभा चौहान एवं उपखंड अधिकारी श्री मासिंगाराम ने प्रगति को यह सम्मान प्रदान किया।

प्रगति पुरुषवाणी को उत्कृष्ट गायिका होने के साथ-साथ नृत्यांगना, संगीत, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा परिण्डा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मानित किया गया।

प्रगति के माता-पिता दिलीप पुरुषवाणी एवं नीतू पुरुषवाणी ने सोजत न्यूज को बताया कि उन्होंने हमेशा बेटी की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया है। आज प्रगति राज्य स्तरीय मंचों पर बड़े-बड़े कलाकारों के सामने भजन गायन कर अपनी पहचान बना चुकी है और अनेक वरिष्ठ कलाकारों से प्रशंसा एवं आशीर्वाद प्राप्त कर चुकी है।

सोजत की इस होनहार बाल प्रतिभा को उपखंड स्तर पर मिला यह सम्मान उसके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा तथा अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

प्रगति को सम्मानित किए जाने पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू जुगल किशोर निकुंम, सिंधी समाज के मुखी साहब दयालदास जी पुरुषवाणी, बाबा साहब सुंदरदास जी अडवाणी, चम्पालाल जी, जीतू पुरुषवाणी एवं दीपक पुरुषवाणी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏